फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   lady burnt, in law relatives alleged

आग से झुलसी नवविवाहिता, पति समेत ससुरालियों पर आरोप

Sun, 03 Sep 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
lady burnt, in law relatives alleged
lady made fired by in law parents - फोटो : demo
कानपुर देहात
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में शनिवार दोपहर नवविवाहिता आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। विवाहिता के भाई ने पति और ससुरालीजनों पर जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। निजी अस्पताल में भर्ती विवाहिता का बयान लेने सीओ अकबरपुर और तहसील पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है।
  मुरीदपुर गांव के जय सिंह की पत्नी सुधा शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई। ससुर रमाकांत व सास गुड्डी सुधा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां सीओ सदर एपी श्रीवास्तव और तहसीलदार पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने विवाहिता के बयान दर्ज किए। वहीं, सूचना पर आए सुधा के भाई राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी तीन फरवरी 2014 को जय सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद ससुर रमाकांत बहन को विदा कराकर ससुराल ले आए। बहन के डेढ़ साल का एक बेटा अभय भी है। आरोप लगाया कि पति जय सिंह व अन्य ससुरालीजनों ने शनिवार को बहन सुधा को जलाकर मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। ससुरालीजनों ने मायके में सूचना भी नहीं दी। उसके गांव हेतपुर थाना संचेडी के एक व्यक्ति की बहन मुरीदपुर में ही ब्याही है। वह शनिवार को अपनी बहन से मिलने आया था। उसने ही उन लोगों को घटना की सूचना दी। तब वह लोग मौके पर आ सके। वहीं, लालपुर चौकी इंचार्ज प्रेम प्रकाश दीक्षित का कहना है कि ससुर को हिरासत में लिया गया है। अभी तक मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति व अन्य ससुरालीजन फरार हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed