फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Jewellers shop shutter breaking 1.5 million theft

ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर 15 लाख की चोरी

Tue, 09 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jewellers shop shutter breaking 1.5 million theft
भीतर बिखरा पड़ा सामान।
 रविवार की रात चोरों ने कसबा पतारा स्थित ज्वैलर्स की दुकान का शटर को तोड़ने के बाद करीब 15 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुरुषोत्तम नरायन गुप्ता की कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित डाकघर के ठीक बगल में बाबा बैजनाथ के नाम से ज्वैलर्स और कपड़े की दुकान है। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने उसकी दुकान का शटर टूटा देख उसे सूचना दी। चोरों ने किसी रॉड अथवा साबड़ के सहारे शटर को एक ओर से तोड़ दिया था।
विज्ञापन



घटना की सूचना पाकर चौकी पुलिस पहुंची। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड को भी बुलवाया गया। काफी देर तक चली जांच के बाद पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। दुकानदार के मुताबिक चोर सोने-चांदी के सामान और गहनों के अलावा कीमती साड़ियां और कपड़े भी ले गए हैं। पुरुषोत्तम गुप्ता के अनुसार चोरों ने 10 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना समेत कीमती साड़ियां पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, हाइवे के किनारे दुकान का शटर तोड़कर हुई लाखों की चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में रोष हो गया। बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जमा हो गए। लेकिन, पुलिस ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा देकर उनको शांत कर दिया।


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। बताया कि तहरीर में चोरी गए सोने-चांदी के गहनों के अलावा साड़ियों और कपड़ों की कीमत नहीं खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed