फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Instructor to go to court if the betting in the renewal

नवीनीकरण में शर्त लगाई तो कोर्ट जाएंगे अनुदेशक

Sun, 21 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sun, 21 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Instructor to go to court if the betting in the renewal
dress code for teachers
कानपुर देहात। एक ओर मानदेय बढ़ाए जाने की खुशी और दूसरी नवीनीकरण न किए जाने से अनुदेशक चिंतित। जिले में सौ से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के अनुदेशकों का नवीनीकरण पिछले सत्र में नहीं किया गया था। इस वर्ष भी वहीं नियम लागू किया गया। इससे अनुदेशक नाराज हैं। वह इस मामले में कोर्ट की शरण लेने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


 परिषदीय जूनियर स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए सौ से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में 2013 में अनुदेशकों की तैनाती की गई थी। इसके बाद जिले में उन विद्यालयों में अनुदेशकों का नवीनीकरण नहीं किया गया जिसमें सौ से कम छात्र संख्या थी।
विज्ञापन


पिछले सत्र में अधिकारियों ने उन्हें छात्र संख्या बढ़ाने के लिए कहा था। कई जगह छात्र संख्या बढ़ने के  बाद भी नवीनीकरण न किए जाने की बात सामने आई। आदर्श अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अनुराग गुप्त ने कहा कि अन्य जिलों में नवीनीकरण में छात्र संख्या की बाध्यता लागू नहीं की गई है जबकि इस जिले में अधिकारी मनमानी करते हुए छात्र संख्या की बाध्यता लागू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संख्या की बाध्यता होने से 79 विद्यालयों के अनुदेशक नवीनीकरण से वंचित रह गए। बैठक में अनुदेशकों ने मानदेय बढ़ाकर 17 हजार किए जाने पर मुख्यमंत्री का अभार जताया। वहीं, नवीनीकरण की लड़ाई के लिए रणनीति तय की। एसोसिएशन मामले को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, अमित शर्मा, राहुल राजपूत, धर्मेंद्र पाल, धर्मेंद्र दुबे, पूजा शुक्ला, ऋषभ बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed