{"_id":"586567a74f1c1b265eeec27e","slug":"illegal-liquor-caught-in-closed-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी फैक्ट्री में पकड़ा गया अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद पड़ी फैक्ट्री में पकड़ा गया अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
गजनेर थाने में रखी बरामद की गई नकली अवैध शराब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गजनेर थाना पुलिस ने ग्रोथ सेंटर चौकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां पर भारी मात्रा में शराब, केमिकल, खाली शीशियां, रेपर, होलो ग्राम, पैकिंग मशीन आदि सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एएसपी ने मौके का निरीक्षण किया।
बता दें कि ग्रोथ सेंटर चौकी क्षेत्र के बंद पड़ी फैक्ट्री में अवैध शराब बनाने का कारोबार काफी समय से फलफूल रहा था। गुरुवार की भोर में एसआई इद्दू हसन ने छापा मारकर मौके से 53 पेटी शराब करीना ब्रांड, दो ड्रमों में 400 लीटर केमिकल, छह गत्तों में सात हजार खाली शीशियां, रैपर होलोग्राम व पैकिंग मशीन आदि बरामद किए गए हैं।
पुलिस में कारोबार लिप्त सुशील कुमार निवासी एस ब्लाक किदवई नगर, अल्ताप पुत्र रामस्वरुप निवासी मल्लावां बाराबंकी, सुधीर कुमार पुत्र बाबूराम निवासी बिधनू कानपुर, छोटे गौतम निवासी बहरीशिनाया थाना शिवली व संदीप पाल पुत्र विनोद खजूर निवासी लालगंज रायबरेली को गिरफ्तार किया हैं। एसओ गजनेर नागेंद्र पाठक ने बताया कि अवैध शराब फैक्ट्री के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।