फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   ht line goes on mugal road

एचटी लाइन को बल्ली में बांध पार कराया मुगल रोड

Wed, 18 Nov 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
ht line goes on mugal road
बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसी भी क्षण बड़े हादसे के रूप में भुगतना पड़ सकता है। क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक निजी नलकूप तक एलटी लाइन पहुंचाने को खंभा लगाने की जगह लकड़ी की पतली बल्ली गाड़कर उसमें तार बांध दिए गए हैं। जबकि, बिना किसी झिझक के मुगल रोड पार करवा दिया है।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी पर बसे श्रीनगर गांव के बाहर एक निजी नलकूप के लिए बिजली की लाइन दी गई है। एलटी लाइन मुगल रोड पार करके निजी नलकूप को गई है।
विज्ञापन


मुगल रोड पार कराने को विभाग ने रोड के दोनों ओर खंभे गाड़ने की जगह एक तरफ लकड़ी की पतली बल्ली गाड़कर तार बांध रखे हैं। दूसरी तरफ सीमेंट का खंभा गड़ा हुआ है। मुगल रोड पर चौबीसों घंटे वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी के मालवाहक ट्रकों और भारी वाहनों की संख्या सबसे अधिक रहती है। इस रोड पर चलने वाले ट्रकों में काफी ऊंचाई तक माल लदा होता है।

रोड पर लगे बिजली के तार टकराकर कभी भी बल्ली समेत टूटकर नीचे गिर सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लकड़ी की बल्ली में दीमक लगने से वह किसी भी समय खोखली होकर टूट सकती है। बताया कि इस समय खेतों की पलेवा की जा रही है। ऐसे में जमीन में नमी मिलते ही दीमक कीट सक्रिय हो जाता है।


 बताया कि यदि लकड़ी की बल्ली टूटकर गिरी तो रोड पर बिजली के तार किसी भी क्षण कोई बड़ा हादसा कर सकते हैं। उपखंड अधिकारी (विद्युत) जेएन कौशल ने बताया कि श्रीनगर गांव के निकट लकड़ी की बल्ली में बिजली के तार बांधकर मुगल रोड पार कराने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed