फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   house close

घरों में ताले बंदकर हत्यारोपी फरार

Wed, 16 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर थाना सजेती के हरबशपुर गांव में पुलिस की मौजूदगी में हुई युवक की हत्या के आरोपी घरों में ताले बंदकर फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



ज्ञात हो कि हरबशपुर गांव में रविवार की शाम तालाब से मछली पकड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की और दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन


इधर, सोमवार की सुबह फिर उनके बीच विवाद हो गया, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। जवाब में उस एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक मंतराम दिवाकर को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंतराम के पिता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सेवालाल का आरोप है कि जिस समय उसके पुत्र को आरोपी पीट रहे थे उस समय मौके पर पुलिस चौकी कोरियां के दो सिपाही नीरज और विशन सिंह वहीं मौजूद थे।  

सजेती थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या में नामजद चार में से तीन आरोपी घरों में ताले बंद कर फरार हो गए हैं। जबकि, चौथे आरोपी मनीष सोनकर का पुलिस अभिरक्षा में हैलट अस्पताल (कानपुर) में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed