{"_id":"57b9f7d24f1c1b8c63d4f44c","slug":"french-tourists-looting-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में फ्रांसीसी सैलानी से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाटमपुर में फ्रांसीसी सैलानी से लूटपाट
अमर उजाला
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठा फ्रेंच नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन सवार तीन युवकों ने रविवार को फ्रांसीसी सैलानी को खजुराहो घुमाने का झांसा देकर लूट लिया। बदमाश उसको कानपुर शहर से वैन में बैठाकर लाए और तेजपुर गांव के पास लूटपाट कर वैन से जबरन उतारकर भाग गए।
बदमाश उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन, 5800 रुपये 200 यूरो के साथ ही पासपोर्ट और वीजा छीन ले गए। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सैलानी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पेरिस निवासी क्वेसिन माइकल छात्र है। उसकी एक सहपाठी कानपुर ग्वालटोली में रहती है। तीन दिन पहले क्वेसिन अपनी सहपाठी छात्रा के पिता डा. केतन शुक्ला के घर आया था। रविवार सुबह वह अकेले खजुराहो भ्रमण का कार्यक्रम बनाकर निकला। क्वेसिन ने पुलिस को बताया कि वह झकरकटी बस अड्डे के पास खड़ा था, तभी सफेद रंग की एक वैन उसके पास आकर रुकी, जिसमें तीन युवक सवार थे। एक युवक ने उससे अंग्रेजी में बात की और कहा कि वे लोग भी खजुराहो घूमने जा रहे हैं। वैन सवारों ने उसे अपने साथ बैठा लिया और घाटमपुर की ओर चल दिए।
विज्ञापन
दोपहर करीब 11 बजे के आसपास वैन को जहांगीराबाद से जंगली रास्ते पर मोड़ दिया। तेजपुर और रंजीतपुर गांव के पास एक नाले के किनारे जंगल में वैन ले जाकर क्वेसिन को लूट लिया और धमकी देकर उतार दिया। घटना के बाद किसी तरह क्वेसिन तेजपुर गांव के पास पहुंचा और ग्रामीणों से अपनी भाषा में मदद मांगी।
लेकिन, कोई उसकी भाषा नहीं समझ पा रहा था। इसी दौरान वहां से निकले ग्राम कौसम थाना गजनेर (कानपुर देहात) निवासी ज्ञानसिंह चौहान ने उसे अपने साथ बाइक पर बैठाया और कोतवाली पहुंचाया।