{"_id":"56fad7964f1c1be44af006ff","slug":"fight-between-tempo-driver-and-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और टेंपो सवार युवकों में मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक और टेंपो सवार युवकों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के मुगल रोड पर टेंपो चालक के बाइक सवार को साइड न देने पर मारपीट हो गई। जबकि, बाइक सवार युवती का आरोप है कि टेंपो में सवार युवकों ने लूटपाट करने की कोशिश की। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेने के बाद थाने में बैठा लिया है। थाना बिधनू के हरदौली गांव निवासी राजकुमार पासवान पुत्र बलवीर ने बताया कि वह अपने भाई विजय कुमार और नीरज कुमार पासवान पुत्र रामचंद्र के साथ विक्रम टेंपो से अपनी बहन के घर ग्राम चिल्ली (घाटमपुर) जा रहा था। बताया कि वहां उसके भांजे का मुंडन संस्कार है। टेंपो में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।
बताया कि शाम करीब 7 बजे जैसे ही मुगल रोड पर स्थित कटियार ईंट भट्ठे के सामने पहुंचा, तभी पीछे से दो बाइकों में आए युवकों ने उनकी टेंपो रोक ली और साइड न देने का आरोप लगाते हुए चालक को पकड़कर पीटने लगे। इसका टेंपो में सवार युवकों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।
इधर, घाटमपुर निवासी सोनू सैनी के साथ बाइक में जा रही अंकिता का आरोप है कि वह अपने गांव राहा जा रही थी। रास्ते में टेंपो सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का झुमका निकालने की कोशिश की। इस पर पीछे आ रही दूसरी बाइक में सवार युवकों की मदद से उसने टेंपो में सवार तीन युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जबकि, टेंपो चालक और एक युवक वहां से टेंपो समेत चले गए।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसओ ने बताया कि टेंपो में सवार युवक शराब के नशे में धुत हैं। तीनों एक ही गांव के निवासी हैं उनसे पूछतांछ की जा रही है। बताया कि यदि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।