फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   farmer shot dead

रंजिश में मारी गई किसान को गोली

Tue, 17 Oct 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Tue, 17 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
farmer shot dead
demo pic
घाटमपुर।

loader

कोतवाली क्षेत्र के पालपुर (किरांव) गांव में किसान को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना के पीछे रंजिश बताई गई है। कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, घायल को हैलट अस्पताल (कानपुर) में भर्ती कराया गया है।

गांव निवासी बृजनाथ पाल (55) किसान है। रविवार की रात वह अपने भाई बब्बूलाल पाल के साथ निजी नलकूप से खेतों की पलेवा करने गया था। रात में दोनों भाई नलकूप के पास बैठे थे। तभी उनके गांव के ही देेवेंद्र और महेंद्र पाल पुत्रगण गंगाराम पाल वहां पहुंचे।

बृजनाथ के पुत्र शैलेंद्र पाल ने बताया कि उसके पिता बीते वर्षों हुई गांव निवासी जगदेव पाल की हत्या में गवाह हैं। जबकि, देवेंद्र और महेंद्र गंगाराम पाल की हत्या में आरोपी हैं, जिसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।

शैलेंद्र ने बताया कि खेतों पर पहुंचते ही दोनों भाइयों ने पिता पर दबाव बनाया कि वह गंगाराम हत्याकांड में गवाही न दे। लेकिन, पिता ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर देवेंद्र ने ललकारा और उसके भाई महेंद्र पाल ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली बृजनाथ पाल की पीठ पर लगी और वह गिरकर तड़पने लगा।

इधर, साथ में मौजूद बृजनाथ के भाई बब्बूलाल पाल ने शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़े। घायल को रात में ही सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उसको हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।

कोतवाल देेवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बृजनाथ पाल के पुत्र शैलेंद्र पाल की तहरीर के आधार पर देवेंद्र और महेंद्र पाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दल छापेमारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed