फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   cannal are not clean

नहरों की हो रही सफाई, खेतों की पलेवा नहीं

Wed, 16 Dec 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
cannal are not clean
दिसंबर का प्रथम पखवारा बीत चुका है। लेकिन, नहरों के सहारे पड़ी सैकड़ों बीघे कृषि भूमि की अभी तक पलेवा नहीं हो पाई है। प्रमुख नहरों और रजबहों में जेसीबी से सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक मुश्किल से 60 फीसदी के आसपास ही नहरों की सफाई हो पाई है। विदित हो कि तहसील क्षेत्र की नहरों को सफाई के नाम पर नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


इधर, गेहूं की बुवाई का पीक सीजन पहली नवंबर से 25 नवंबर के बीच का है। इसके लिए खेतों की पलेवा किया जाना भी आवश्यक है। जबकि, 20 दिसंबर तक सिर्फ पिछैती गेहूं की ही बुवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि वह नहरों में पानी आने की आस  लगाए बैठे रहे और गेहूं की अगेती बुवाई का समय निकल गया। सूखे की मार से बची-खुची खरीफ की धान, तिली, उड़द, बाजरा, तोरिया और अगहनी अरहर की फसलें काटने के बाद खाली हुए खेतों की पलेवा करने को वह इधर-उधर मारे-मारे घूम रहे हैं।

ऐसे में पिछैती गेहूं की फसल भी नहीं बो पाएंगे। बताया कि गत दिनों हुई हल्की बारिश से कुछ जगहों पर फसल की बुवाई की गई है। लेकिन, नमी के अभाव में वह सूख रही है।

धरमपुर बंबा, भदरस रजबहा और परास माइनर सहित कई नहरों/रजबहों में जेसीबी मशीन से सफाई का कार्य कराया गया है। इसके बावजूद भी अभी अधिकांश रजबहों में सफाई का काम आधा-अधूरा होने से समस्या है।

तहसील क्षेत्र के धरमपुर, भदरस, गिरसी, पतरसा और घाटमपुर रजबहों के अलावा तेजपुर, तिलसड़ा, कुंवरपुर, तरगांव, हथेही, भाट, पसेमा, बौहार, परास, नौरंगा, मड़ेपुर, जहांगीराबाद, रतनपुर और बरौली माइनरों के रक्बे में पड़ने वाले

किसानों ने बताया कि वह किराए पर (निजी नलकूपों) से प्लास्टिक के पाइपों के जरिये किसी तरह सूखे खेतों की पलेवा करने में जुटे हैं।

परास गांव निवासी अलकेश तिवारी, ओरिया गांव निवासी लल्लन दुबे, किवड़िया गांव निवास रमेश यादव और बलाहापारा गांव वंशगोपाल सिंह गौर ने बताया कि नहरों और रजबहों में पानी न आने से सैकड़ों बीघे खेत पलेवा करने को परती पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed