फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Bus and tempo dropped due to overtake

ओवरटेक के चलते खाई में गिरी बस व टेंपो

Tue, 16 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 16 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bus and tempo dropped due to overtake
बस गड्ढे में ‌‌िगगिरी - फोटो : ंउं
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रूरा अकबरपुर मार्ग पर सोमवार की ओवरटेक के चलते सवारियों से भरी सिटी बस व टेंपो खाई में जा गिरी। हादसे में 9 सवारियां जख्मी हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस एवं टेंपो को खाईं से निकलवाकर कोतवाली भिजवाया।
विज्ञापन


रूरा अकबरपुर मार्ग पर चौड़ीकरण के बाद वाहनों की स्पीड दोगुनी हो गई है। इससे हादसे भी बढ़ गए हैं। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे रूरा से एक सिटी बस फजलगंज जा रही थी। नरिहा गांव के पास सिटी बस को टेंपो चालक जग्गू ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी आगे आए मोड़ के पास जेएसए खाई में गिर गई। उससे कुछ दूर मजार के पास सिटी बस भी खाई में घुस गई। वाहनों के खाई में गिरने से सवारियों में कोहराम मच गया। वे चीखने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


किसी तरह राहगीरों की मदद से घायलावस्था में सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। बस में सवार अजयपाल (60) निवासी बनीपारा रूरा, राजो (55) पत्नी स्व. बाबू जिगनिश डेरापुर घायल हो गए। इसी तरह टेंपो में सवार जूली (25) पत्नी रामखिलावन मलखानपुर रसूलाबाद, इंदल (63) निनायां शाहजहांपुर, रामजी(40) निवासी मुबारकपुर सिकंदरा, किशनलाल(65) निवासी कारी कलवारी रूरा, जयदेवी(55) पत्नी शिवनारायन निवासी ज्योतिष अकबरपुर, संजय कुमार(32) पुत्र गोरेलाल निवासी निरालानगर शिवली, रामजी(40) मुबारकपुर सिकंदरा घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में किया गया। वहीं, सिटी बस के चालक सोनू दुबे (40) निवासी तिगाईं रूरा के भी एक हाथ में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका इलाज अकबरपुर कस्बे के अनंतराज हॉस्पिटल में चल रहा है। अकबरपुर कोतवाल शैलेंद्र्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर अकबरपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस मौके पर गई। जांच की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


डायल 100 बनी मददगार
रूरा अकबरपुर मार्ग पर सिटी बस पलटने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगाें की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। डायल 100 की गाड़ी से कुछ घायल जिला अस्पताल तक लाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि डायल 100 की गाड़ियों घटना के वक्त मददगार साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed