{"_id":"570024f74f1c1b4402f00188","slug":"bikers-gang-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबेपुर में बाइकर्स गैंग दबोचा, आधा दर्जन बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबेपुर में बाइकर्स गैंग दबोचा, आधा दर्जन बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के साथ चौबेपुर पुलिस के अफसर। चौबेपुर में बाइकर्स गैंग दबोचा, आधा दर्जन बाइक बरामद
- फोटो : amarujala
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों को शनिवार की सुबह एसपीआरए के सामने पेशकर जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह बीते कई माह से सक्रिय है।
आए दिन चोरी होती बाइकों से पुलिस ने परेशान है। गत दिवस मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ कड़ाई से पूछताछ की थी। शनिवार को प्रतापपुर नहर के पास से रोहित कटियार निवासी हृदयपुर और पचोर गांव के सर्वेंद्र कश्यप को पकड़ा।
बताया गया कि मोहित मूलरूप से एरवा कीकु र थाना एरवाकटरा जिला उन्नाव का निवासी है। जबकि सर्वेंद्र मूलरूप से ग्राम राधन थाना शिवराजपुर का निवासी है और समय से पचोर गांव निवासी अपनी मौसा के घर रह रहा था। पकड़े गए दोनों वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक शातिर अपराधी हैं और इनके विरुद्ध चौबेपुर थाने में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। बताया कि वाहनों पुलिस और पत्रकार का स्टीकर लगाकर आए दिन वारदात कर रहे थे। वाहन चोरी के आरोप में दोनों को पहले भी जेल भेजा जा चुका है।