{"_id":"5cdb2150bdec22070518cd16","slug":"155786484117-ghatampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (घाटमपुर)। पुलिस चौकी बिरहर इलाके में सोमवार की देर रात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।
साढ़ चौकी क्षेत्र के अमौर गांव निवासी श्रीपाल सोनकर (40) अपने छोटे भाई जितेंद्र उर्फ बबलू सोनकर (25) के साथ सोमवार को कैथा गांव में रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से दोनों भाई जहानाबाद (फतहेपुर) धान का बीज खरीदने चले गए। देर शाम जहानाबाद से वापस अपने गांव अमौर लौट रहे थे।
रात 10 बजे के आसपास वह जैसे ही बिरहर चौकी क्षेत्र के असेनियां बंबी के पास पहुंचे। तभी, कोई तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक बबलू सोनकर के सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पाकर बिरहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया जहां से डाक्टरों ने दोनों को हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बिरहर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि हैलट अस्पताल में डाक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो