फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Breaking the bike's diggings, theft of 87 thousand rupees

बाइक की डिग्गी तोड़कर, 87 हजार रुपये चोरी

Tue, 06 Feb 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
Breaking the bike's diggings, theft of 87 thousand rupees
बाइक की टूटी डिग्गी को दिखाता राघवेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी तोड़कर चोर 87 हजार रुपये उड़ा ले गए। थाने में मामले की तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के मढ़ा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक निजी दूध डेरी में सचिव है। बताया कि सोमवार की दोपहर वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा घाटमपुर से 87 हजार रुपये निकालने के बाद उनको बाइक की डिग्गी पर रखकर गांव लौट रहा था। बैग में रुपयों के साथ ही बैंक की पासबुक, आधार और पैनकार्ड भी थे।
विज्ञापन


बताया कि अज्योरी गांव में वह शिवनारायण निषाद की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मौरंग, गिट्टी और सीमेंट का भाव पूछने के लिए रुका। बाइक दुकान के बाहर रोड किनारे खड़ी करने के बाद वह दुकानदार से बात करने लगा। तकरीबन दस मिनट बाद बाइक के पास पहुंचा तो डिग्गी टूटी हुई थी और उसके अंदर रखा 87 हजार रुपयों से भरा बैग भी गायब था। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस वक्त वहां हमीरपुर से रिक्शा में मौरंग ढोकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंचाने वाले छह-सात लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मौजूद मजदूरों और रिक्शा वालों से पूछताछ की लेकिन, रुपये का कोई पता नहीं चला। बताया कि घटना दोपहर बाद 3.30 बजे के आसपास हुई। घटना का शिकार राघवेंद्र तहरीर लेकर थाने पहुंचा लेकिन, पुलिस ने जांच के नाम पर उसे चलता कर दिया।


एसओ लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राघवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बताया कि मामला संदिग्ध है बताया कि घाटमपुर से अज्योरी के बीच उसने रास्ते में दो जगह और रुकने की बात कही है। जिससे यह तय कर पाना मुश्किल है कि घटना कहां हुई है बताया कि फिर भी मामले की  जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed