{"_id":"572f90c94f1c1bce615ccfe7","slug":"breaking-and-stealing-cash-and-jewelery-worth-four-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चार लाख के जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर चार लाख के जेवर व नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रिउरी गांव में बीती रात एक व्यक्ति के घर में पीछे से चढे़ बदमाशों ने कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पार कर दी। आहट पाकर पुत्र के शोर मचाने पर बदमाश पीछे के दरवाजे से भाग गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध बताया है।
रिउरी गांव निवासी उमेश पुत्र भैयालाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात पिता खेत पर गए थे। वह घर के दरवाजे पर व छोटा भाई इंदभनेश छत पर सो रहा था। रात में किसी समय में बदमाश मकान के पीछे निर्माणाधीन कमरे से चढ़कर छत पार कर खुले जीने से नीचे उतर आए। बदमाशों ने एक कमरे का ताला तोड़कर बक्से में बहन पिंकी की दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक मटरमाला व सात हजार रुपये चोरी कर लिए।
दूसरे कमरे से इंदभनेश की पत्नी रुचि का एक सोने का हार, पायल, दो सोने की अंगूठी, सोने के झुमके व इंदभनेश की दो सोने की अंगूठियां व शादी में आई बहन उमा की एक अंगूठी, झुमके, माला, बच्चे की सोने की जंजीर व करधनी पार कर दीं। उधर, पिंकी को आहट हुई तो उसने इंद्रेश को जगाया।
विज्ञापन
इंद्रेश के बदमाशों को ललकारने पर वे कमरे को बंद कर पीछे के रास्ते से भाग गए। उसने बताया कि बदमाश लगभग चार लाख रुपये के कीमती जेवर व नगदी ले गए है। इंद्रेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जितेंदभन सिंह यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।