फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Biker dies due to collision of pickup

पिकप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 30 Jan 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Biker dies due to collision of pickup
रोड किनारे खड़े शीशम के पेड़ से भिड़ा पिकप लोडर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
पुलिस चौकी बिरहर के भरथुआ नेवादा गांव के पास तेज रफ्तार पिकप लोडर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके साथ जा रही मां गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद पिकप रोड किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराया। मौका पाकर उसका चालक खेतों के रास्ते से भाग निकला।

थाना बिंदकी (फतेहपुर) के सेलावन गांव का निवासी सतेंद्र पाल (27) अपनी बीमार मां राजकुमारी (52) को डाक्टर को दिखाने बाइक से कानपुर जा रहा था। वह जैसे ही बिरहर चौकी के भरथुआ नेवादा गांव के निकट स्थित बंबी के निकट पहुंचा। तभी, साढ़ से जहानाबाद की ओर तेज रफ्तार से जा रहे पिकप लोडर उसकी बाइक में टक्कर मारता हुआ रोड किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा भिड़ा।
विज्ञापन

बाइक चालक सतेंद्र और उसकी मां उछलकर एक ओर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से सतेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको साढ़ कसबे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरहर चौकी इंचार्ज ओमपाल पुंडीर ने बताया कि सतेंद्र का पिता रघुवीर पाल गन फैक्ट्री का रिटायर कर्मचारी है। बताया कि हादसा करने वाले पिकप लोडर को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडर पर दो लोग सवार थे और चालक गाड़ी काफी तेज चलाए था। बताया कि चालक ने बाइक सवार को उल्टी दिशा में जाकर टक्कर मारी। जहां हादसा हुआ वहां पर मोड़ है और चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed