फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Bikaner Express stopped, jammed on crossfire crossing

झींझक क्रासिंग पर जाम, रोकी गई बीकानेर एक्सप्रेस

Sat, 23 Jun 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jun 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bikaner Express stopped, jammed on crossfire crossing
झींझक आउटर पर खड़ी ट्रेन।
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर लगातार ट्रेनों के आवागमन होने से शुक्रवार को करीब 40 मिनट तक फाटक बंद रहा। इसी बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वाहनों के जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में फाटक बंद नहीं हो सका। इस कारण बीकानेर एक्सप्रेस को आठ मिनट अक्षय वट आश्रम के पास रोकना पड़ा। गेटमैन व पीआरडी के जवानों ने पटरियों से वाहन हटवाकर फाटक बंद कराया, तब ट्रेन को रवाना किया जा सका।  
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लगातार अप व डाउन की ट्रेने गुजरने के कारण सुबह 9 : 10 बजे से 9: 56 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहा। इस बीच फाटक के दोनों तरफ  करीब एक किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन


करीब 40 मिनट बाद फाटक खुलने पर 9: 57 बजे जाम में फंसे वाहन एक साथ जल्दबाजी में निकलने लगे। इससे पटरी पर भी वाहन एकत्र हो गए और जाम लग गया। इस बीच 10 :05 बजे डाउन की बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस आ गई। फाटक खुला होने के कारण लाल सिग्नल देख चालक ने ट्रेन को अक्षयवट आश्रम के पास रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन राहुल पाल व वहां ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवानों ने पटरियों पर फंसे वाहनों को हटवा कर 10 : 13 बजे पर फाटक बंद कराया। तब ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस बीच करीब 8 मिनट ट्रेन खड़ी रही।


क्षेत्र के संजय, दीपक, मनमोहन, बलबीर आदि ने बताया कि फाटक पर आये दिन जाम लगने से लोगो को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार ओवरब्रिज की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्टेशन अधीक्षक झीझक वेद प्रकाश ने बताया की रेलवे लाइन में वाहन एकत्र होने पर 8 मिनट ट्रेन को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed