{"_id":"5776c8144f1c1b4f4d79afd6","slug":"bijalee-girane-se-bachche-kee-maut-do-ghaayal-child-deaths-by-lightning-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी रजऊ गांव में खेतों पर बकरियां चराने गए एक अधेड़ व दो बच्चों पर बिजली गिर गई। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों लोग घायल हो गए।
बड़ी रजऊ गांव निवासी मौजीलाल (45) पुत्र पतिराखन ने बताया कि वह गांव के ही विवेक (12) पुत्र छोटा उर्फ शिवशंकर, संजू (13) पुत्र राजकुमार संग खेतों पर बकरियां चराने गया था। इसी दौरान बिजली कड़की और विवेक पर जा गिरी।
गंभीर रूप से झुलसने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मौजीलाल व संजू जख्मी हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से बच्चे की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
मौके पर असालतगंज के चौकी प्रभारी रामचंद्र पाल को भेजा गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृत बालक की मां सीता, बहन मधू, काजल, रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इकलौते बेटे की मौत के गम में मां सीता बदहवास हो गई।