फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   asultness from student

पुत्री से छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप

Wed, 17 Feb 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
साढ़ कस्बा निवासी एक किशोरी से उसके पड़ोसी ने छेड़खानी और मारपीट की। पिता ने मामले की तहरीर दी है। घाटमपुर एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला सिर्फ मारपीट का है। कोई तहरीर भी देने नहीं आया है। तहरीर मिलती है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि साढ़ कसबा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री (16) कक्षा-12 की छात्रा है, वह अपने नाना के घर ही रहती है। सोमवार को छात्रा अपने पिता के साथ घाटमपुर आई थी।
विज्ञापन


साथ में दूसरी बाइक से उसका पड़ोसी मनोज दुबे पुत्र मिश्रालाल भी आया था। बैंक का काम खत्म होने के बाद छात्रा का पिता अपनी रिश्तेदारी में चला गया। जबकि, लड़की को मनोज के साथ साढ़ भेज दिया। आरोप है कि रास्ते में मनोज ने छात्रा से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर छात्रा से मारपीट भी की। किसी तरह छात्रा रात 9 बजे घर पहुंची और अपने नाना को घटना बताई। इधर, सुबह उसका पिता भी साढ़ पहुंच गया। ग्रामीणों ने मनोज को पकड़कर जमकर पीटा। इस बीच मौका पाकर वह लोगों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पिता ने पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed