{"_id":"5e6449aa4cbeb3258a90cf1be138390c","slug":"after-10-pm-dj-sound-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रात दस के बाद डीजे बजा तो पुलिस देगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात दस के बाद डीजे बजा तो पुलिस देगी सजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर तहसील क्षेत्र में उत्सव और शादी समारोह में यदि रात दस बजे के बाद डीजे बजता पाया जाता है तो पुलिस संबंधित डीजे संचालक पर कार्रवाई और उसकी मशीनरी जब्त की जाएगी। इसके साथ ही सभी गेस्ट हाउस संचालकों को भी डीजे बजाने के नियमों को सख्ती के साथ अमल में लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
रिहायशी इलाकों के मध्य संचालित गेस्ट हाउस में सहालग आते ही पूरी तरह डीजे की धुनों से लोगों का जीना मुहाल रहता है।
जिला प्रशासन ने ऐसे सभी गेस्ट हाउसों को चिहिन्त कर स्थानीय लोगों को अलर्ट करते हुए इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को देने की अपील की है।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने बिल्हौर के सभी डीजे और गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक ली। एसओ ने शासनादेश का जिक्र करते हुए सभी से अपील की कि सामान्य आवाज में ही डीजे संचालित करें साथ ही रात दस बजे के बाद किसी भी दशा में डीजे न बजने दें।
गेस्ट हाउस संचालक यदि निर्धारित समय के बाद भी डीजे बंद नहीं कराते तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साउंड संचालक भी नियमों का भली प्रकार पालन करें। नियम तोड़ने और शिकायत आने पर किसी भी दशा में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दर्जनों की संख्या में डीजे, साउंड व गेस्ट हाउस संचालक मौजूद रहे।