{"_id":"5c9d261dbdec22140f07637b","slug":"155380286416-ghatampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। कस्बे के उमरी गांव में दरवाजा खोलते ही एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी से परिजन शव को वापस घर लौटा लाए। वह अपने घर का एकलौता था।
गांव निवासी आशीष यादव (36) की घर के पास ही परचून की दुकान है। गुरुवार की दोपहर दुकान से घर खाना खाने गया था। उसने जैसे ही लोहे का दरवाजा खोला तभी, बिजली के करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया। परिजनों के मुताबिक दरवाजे के पास लगे बिजली के तार को चूहों ने कुतर दिया था।
जिससे दरवाजे पर करंट दौड़ रहा था। आशीष को तड़पता देखकर उसकी मां सरोज यादव भागकर पहुंची और किसी तरह टूटे तार को एक ओर हटाया। परिजन आशीष को सीएचसी भीतरगांव ले गए। वहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आशीष की मौत की सूचना मिलते घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी संगीता और मां सरोज कई बार बेहोश हुईं। आशीष के दो बेटे यश और जय यादव हैं। परिजन शव को सीएचसी से वापस गांव ले आए। पिता जयराम यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना नहीं दी है। शुक्रवार की सुबह निर्णय किया जाएगा कि आशीष के शव का पोस्टमार्टम कराएं कि नहीं।
करंट की चपेट में आए युवक की मौत
- लोहे के दरवाजे पर उतरे करंट से हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 28 जीटीआरपी 4- फाइल फोटो आशीष यादव।
फोटो- 28 जीटीआरपी 5- लोहे के दरवाजे के ऊपर से निकला बिजली का तार।