फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   150-karat expiry date cold drink recovered

150 केरेट एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बरामद

Thu, 01 Feb 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
150-karat expiry date cold drink recovered
रुरा स्थित पेय पदार्थ की दुकान में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को रूरा स्थित एक शीतल पेयपदार्थ के गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट माल को सीज कर दिया। विभाग को गोपनीय सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन निरंजन व रूचि बाजपेई की टीम ने छापा मारकर बिना लाइसेंस चल रहे गोदाम मालिक के साथ डीलर को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

\
जिला अभिहित अधिकारी आरके गुप्ता व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि रूरा के वार्ड नंबर 2 में लाभम ट्रेडर्स के नाम से संचालित पेय पदार्थ के गोदाम में छापे मारी की गई। निरीक्षण के दौरान 200 एमएल व 500 एमएल की 150 केरेट  कोल्ड ड्रिंक एक्सपायरी डेट की मिली है, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार की आंकी गई है।
विज्ञापन

बताया कि दुकान का संचालन सिठमरा निवासी लाभम गुप्ता करता है। जांच में दुकानदार के पास बिक्री करने का कोई लाइसेंस नहीं था। उन्होंने बताया कि लाभम ट्रेडर्स के गोदाम में संग्रहित एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक झींझक के शिवम इंटरप्राइजेज से खरीदी गई थी। लेकिन शिवम इंटरप्राइजेज ने इसका पक्का बिल नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 खाद्य सुरक्षा टीम ने एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक को अग्रिम आदेशों तक बिक्री न करने की नोटिस दी। बिना खाद्य लाइसेंस प्राप्त किए कारोबार करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि बिना बिल के शीतल पेय पदार्थ की सप्लाई करने के मामले में संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक व मिनरल वाटर के दो नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed