{"_id":"9d92c31b92d6ddaf37fceae17162227e","slug":"gangrape-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के सामने युवती से गैंगरेप, दो पीएसी जवान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के सामने युवती से गैंगरेप, दो पीएसी जवान गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक गैंगरेप की एक और वारदात सामने आई है। वारदात में यूपी पीएसी के जवानों ने युवती के प्रेमी के सामने गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला अपने, पुरुष मित्र के साथ नोएडा सेक्टर 105 के बी ब्लॉक स्थित कमरे में बात कर रही थी। तभी वहां जीप से पांच युवक आते हैं।
जिनमें दो युवक पुलिस वर्दी में थे। पांचों युवक कमरे में घुसकर महिला और उसके पुरूष मित्र के साथ पूछताछ करते हैं। इसके बाद पांचों, कमरे में मौजूद पुरूष मित्र के साथ मारपीट कर, महिला के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद पांचों युवक लड़की का एटीएम कार्ड और मोबाइल छीनकर दोनों को कमरे में बंद करके भाग गए। लड़की से छीने एटीएम कार्ड से पांचों आरोपियों ने अपनी जीप में पेट्रोल भी डलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंगरेप के पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर दिया है। इस गिरफ्तारी में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि चार में से दो आरोपी यूपी पीएसी के जवान है। एक पुलिस का हेड कांस्टेबल बंशी लाल शर्मा और दूसरे आरोपी का नाम सुभाष है।
पुलिस फिलहाल इस वारदात के पांचवे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एटीएम कार्ड और उनकी जीप भी जब्त कर लिया है।