फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gang rape victim consumed poison in rally of cm akhilesh yadav

अखिलेश की सभा में गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर, पुलिस के उड़े होश

Wed, 09 Apr 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धामपुर (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धामपुर (बिजनौर) Updated Wed, 09 Apr 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
gang rape victim consumed poison in rally of cm akhilesh yadav

बिजनौर में सपा की चुनावी सभा में एक गैंगरेप पीड़ित युवती ने जहर खाकर सल्फास की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि पुलिस की आरोपियों से मिलीभगत के कारण उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है। वह सीएम से मिलकर आपबीती बताना चाहती थी।

विज्ञापन


जो सुसाइट नोट वह सीएम को देना चाहती थी, उसे भी पुलिस ने गुम कर दिया। उधर धामपुर कोतवाली में युवती के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की केएम इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा चल रही थी।

दो फरवरी को हुआ था गैंगरेप

gang rape victim consumed poison in rally of cm akhilesh yadav

सभा में एक गैंगरेप पीड़ित युवती बुर्का पहने सभा में पहुंचीं। युवती सीएम से मिलना चाहती थी, लेकिन काफी आग्रह के बाद भी पुलिस ने उसे सीएम से नहीं मिलने दिया। आरोप है कि पुलिस ने सीएम को देने के बहाने युवती से सुसाइट नोट भी छीन लिया।

पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध पीड़िता ने सभास्थल पर ही सल्फास की गोलियां खा लीं। पुलिस मामले को छिपाने में लग गई और उसे पानी पिलाकर ढांढस बंधाने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दो फरवरी को गैंगरेप हुआ था।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम दफ्तर पर भी उसने धरना देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी अभी तक नहीं सुनी है। खुलेआम घूम रहे आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस के आरोपियों से हमसाज होने के कारण न्याय नहीं मिल पा रहा है।

युवती की हालत में सुधार

gang rape victim consumed poison in rally of cm akhilesh yadav

युवती के सल्फास खाने की सूचना मिलते ही प्रशासन के होश उड़ गए। युवती हायतौबा कर जब उल्टियां करने लगी तो एसडीएम अंजूलता उसे सीएचसी लेकर गईं। चिकित्सकों ने युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया। सीओ ने पुलिस खामी पर पर्दा डालने का प्रयास करते हुए युवती के सुसाइट नोट को मीडिया पर गायब करने का आरोप लगाते हुए धारा 306 में मुकदमा दर्ज करने को धमकाया।

सीओ हरेंद्र यादव का कहना है कि युवती की मां कह रही है कि उसने मीडिया कर्मियों को सुसाइड नोट दिया है। जबकि युवती ने जब सल्फास की गोली खाई, तब उसकी मां सभास्थल पर नहीं थी। मां के आने से पहले ही युवती ने सल्फास की गोलियां खा ली थी। युवती की मां स्वयं मीडिया कर्मियों को साथ लेकर अस्पताल पहुंची। युवती की मां का कहना है कि उसे पता नहीं कि सुसाइट नोट कहां और किसके पास है।

उधर, सीओ हरेंद्र यादव का कहना है कि युवती की हालत में सुधार है। युवती को उपचार के लिए बिजनौर भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि धामपुर में सीएम की सभा में युवती ने सल्फास की गोलियों का सेवन नहीं, बल्कि अन्य कोई जहरीला पदार्थ खाया है। हालांकि युवती ने सल्फास खाने की बात बताई थी। उसी के अनुसार उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed