फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gang rape in allahabad

इलाहाबाद में गैंग रेप के बाद लड़की को मार डाला

Fri, 12 Jul 2013 01:50 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
gang rape in allahabad
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बीच शहर में एक लड़की की गैंग रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार शाम केपी इंटर कॉलेज के पीछे तालाब के पास गड्ढे में मिला।
विज्ञापन


लड़की के तन से कपड़े दूर पड़े थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि लड़की को सामूहिक बलात्कार के बाद गला दबाकर मारा गया था। शक है कि वह आसपास की झोपड़ पट्टी की रहने वाली थी।
विज्ञापन


उसे वहां सुनसान में लाकर युवकों ने बलात्कार के बाद मौत के घाट उतार दिया।
 
पुलिस के अनुसार, इलाहाबाद में केपी इंटर कॉलेज के पीछे पुराना तालाब है। उससे पहले रेलवे लाइन भी गुजरी है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी ने तालाब के पास बनी पुलिया के नीचे गड्ढे में लड़की की लाश देखी तो हल्ला किया। वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की का सलवार दूर पड़ा था। करीब छह बजे बैरहना चौकी प्रभारी अमित मिश्र वहां पहुंच गए। उन्होंने शव को पानी से बाहर निकाला।

घटनास्थल जार्जटाउन थाना क्षेत्र में था इसलिए उन्होंने कंट्रोल रूम में खबर दी। कुछ देर बाद जार्जटाउन पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आसपास छानबीन की।

लोगों से बातचीत की लेकिन कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर सका। एसओ जार्जटाउन विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सुबह तालाब की तरफ झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोग शौच के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed