{"_id":"04a77e40-d784-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"free-treatment-of-cancer-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कैंसर का होगा मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कैंसर का होगा मुफ्त इलाज
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार असाध्य रोगों से पीड़ित गरीबों का मुफ्त इलाज कराएगी। यह फैसला सोमवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस व्यवस्था के तहत कैंसर और हृदय, किडनी व लिवर के रोगों के इलाज की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसका लाभ बीपीएल कार्ड धारक, सवा तीन एकड़ जोत वाले किसान और 35 हजार से कम आय वालों को मिल सकेगा। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ये सुविधा मिलेगी।
कैंसर व हृदय रोगों के साथ ही किडनी व लिवर से संबंधित गंभीर रोगों के इलाज की सभी अस्पतालों में सुविधा नहीं है, लिहाजा सरकार ने फैसला किया है कि अस्पतालों में इन रोगों के उपचार के लिए जिस स्तर की सुविधा उपलब्ध है, वह रोगी को दी जाए।
विज्ञापन
ज्यादा इलाज की जरूरत हो तो राज्य सरकार के ऐसे चिकित्सालयों या मेडिकल संस्थानों में दाखिल कराया जाए, जहां उनका इलाज संभव हो। इन सभी जगहों पर उपचार मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
गरीबों को असाध्य रोगों के मुफ्त उपचार के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 के बजट में 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
मंत्रिमंडल ने सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मुफ्त करने की योजना को सरकार की प्राथमिकताओं में से एक ठहराया। इस दौरान प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को और समृद्ध बनाने की बात भी तय हुई।