{"_id":"eac7bbcc-e53c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fraud-in-up-police-recruitment-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस भर्ती में धांधली का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस भर्ती में धांधली का भंडाफोड़
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Jul 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हर दिन कोई खुलासा हो रहा है। खास बात यह है कि ज्यादातर खुलासे सरकारी विभागों में हो रहे हैं।
विज्ञापन
सचिवालय, रेलवे और पासपोर्ट विभागों के बाद अब यूपी पुलिस में भी हैरान करने वाला लंबा खेल सामने आया है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2009 से 2011 तक हुई पुलिस भर्ती में धांधली का भंडाफोड़ कर दिया है।
इसके बाद, वजीरगंज कोतवाली में मऊ पुलिस कार्यालय में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पर घूसखोरी व सरकारी पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।
पास कराने के नाम पर वसूली मोटी रकम
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के निरीक्षक सतर्कता प्रभात कुमार अवस्थी ने वजीरगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मऊ पुलिस कार्यालय में तैनात जितेंद्र मोहन ने पुलिस भर्ती में आरक्षी के अभ्यर्थियों मोहन तिवारी, शब्बीर अली, अतुल कुमार और नीरज के री-मेडिकल परीक्षा में फर्जी दस्तावेज लगाया और परीक्षा पास करने के नाम पर मोटी रकम वसूली।
विज्ञापन
कई खामियां पकड़ीं
32 पन्ने की तहरीर में जांच अधिकारी ने पुलिस भर्ती की कई खामियां पकड़ी हैं। वजीरगंज के एसएसआई हरिओम श्रीवास्तव का कहना है कि मामला शून्य पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विवेचना मऊ पुलिस करेगी। इसलिए मुकदमा मऊ स्थानांतरित की जाएगी। बताया जा रहा है कि मोहन तिवारी मऊ में तैनात है।