फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fracas in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर दंगा: आरोपी की गिरफ्तारी पर बवाल

Sun, 26 Jan 2014 01:35 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 26 Jan 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
fracas in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में शाहपुर के गांव काकड़ा में दंगा पीड़ित की बाइक जलाने के आरोपी नीटू की गिरफ्तारी और महिलाओं-बच्चों की पिटाई के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया। इस दौरान वहां से गुजर रही चरथावल विधायक नूरसलीम राना की गाड़ी पर जाम लगा रहे लोगों ने पथराव किया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में उस वक्त बसपा विधायक मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

 
विधायक ने देर शाम थाने में पहुंच कर तहरीर दी। रात तक ग्रामीण पिटाई के आरोपी थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर थाने पर जुटे रहे जो करीब 10 बजे एसएसपी एसएन सिंह के आश्वासन पर लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।  शाहपुर के राहत शिविर में रह रहे कुछ लोग 30 दिसंबर को बंद पड़े अपने घर से सामान लेने पुलिस सुरक्षा में गांव काकड़ा गए थे। वहां एक बाइक संदिग्ध हालात में जली मिली थी।

शहजाद ने काकड़ा निवासी नीटू, रुपेश और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीटू की मां ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान विरोध पर पुलिस ने बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट की।


मौके पर जा रहे भाजपा नेता उमेश मलिक को शाहपुर चौकी पर हिरासत में ले लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने बताया गिरफ्तारी का ग्रामीणों ने विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed