{"_id":"ccb04a23f255df5a8a25492c8f2acb8c","slug":"fourteen-saints-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने जा रहे 83 संत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने जा रहे 83 संत गिरफ्तार
आगरा/ चित्रकूट/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बॉर्डर में घुसते ही पुलिस ने 66 संतों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संतों का यह काफिला अयोध्या की चौरासी कोस परिक्रमा को राजस्थान से चला था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद संतों को पुलिस अभिरक्षा में आगरा पुलिस लाइन लाया गया। उधर, चित्रकूट से अयोध्या जा रहे 17 संतों को सातमील के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद ये लोग 25 अगस्त से प्रस्तावित चौरासी कोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या जा रहे थे।
अयोध्या में चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल होने के लिए करीब डेढ़ सौ संत राजस्थान के जयपुर से निकले। आगरा से गुजरती हुई संतों की यह यात्रा अयोध्या पहुंचनी थी।
विज्ञापन
संतों के आगमन की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। प्रदेश की प्रवेश सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
तय कार्यक्रम के मुताबिक संतों की टोली राजस्थान बार्डर से पार होकर चौमा शाहपुर गांव पहुंची। यहां पर पहले से ही मुस्तैद पुलिस ने काफिले को रोकते हुए 66 संतों को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि एसडीएम किरावली राधा एस चौहान के मुताबिक 45 संत ही गिरफ्तार किए गए हैं। उधर, चित्रकूट के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के पास चेकिंग में जुटी पुलिस ने 17 संतों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिकअप से अयोध्या जा रहे 17 संत पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। सीओ निवेश कटियार ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
गिरफ्तार संतों को शनिवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।