फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   four died in train accident

यूपी: एक्सप्रेस से टकराया ट्रक, चार की मौत

Sun, 08 Jun 2014 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहानी (हरदोई)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहानी (हरदोई) Updated Sun, 08 Jun 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
four died in train accident

यूपी के पिहानी में मनिकापुर रेलवे क्रासिंग पर मोरध्वज एक्सप्रेस की चपेट में आकर प्लाईवुड से भरे एक ट्रक के परखचे उड़ गए। हादसे में ट्रेन के इंजन को भी भारी क्षति हुई। ट्रेन दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। इससे दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। हादसे में ट्रक सवार चार लोग घायल हो गए थे। इसमें से तीन की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल से लखनऊ रेफर के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह पौने ग्यारह बजे जहानीखेड़ा स्टेशन के करीब मानवरहित मनिकापुर रेलवे क्रासिंग से गुजर रहा ट्रक जम्मूतवी से मुजफ्फरपुर जा रही मोरध्वज एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जबरदस्त टक्कर से ट्रक बीच से दो टुकड़ों में बंट गया और एक हिस्सा क्रासिंग पर तो दूसरा हिस्सा चेंचिस समेत इंजन में फंस कर तकरीबन सौ मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे चालक समेत ट्रक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़

four died in train accident

आनन फानन में घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उदय नारायण पुत्र मोती लाल निवासी बरीना (जालौन) व दो अन्य की मौत हो गई। इसके अलावा ट्रक चालक शमशेर अंसारी पुत्र नूर अहमद निवासी बड़रिया सीवान (मध्यप्रदेश) को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसे ले जाने की तैयारी हो रही थी, इसी बीच उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इंजन क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन दो घंटे तक घटनास्थल पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। ट्रैक पर दो घंटे तक  ट्रेनों का संचालन ठप रहा। बाद में जेसीबी के जरिए क्षतिग्रस्त इंजन में फंसी ट्रक चेंचिस को निकाल कर दूसरे इंजन से ट्रेन को वापस जहानीखेड़ा स्टेशन पर लाया गया। ढाई घंटे तक ट्रेन जहानीखेड़ा स्टेशन पर खड़ी थी।

इस बीच रेलवे के बड़े अफसरों समेत एसडीएम, सीओ और थाना इंचार्ज पिहानी मौके पर पहुंचे। अफसरों के अनुसार हादसे में ट्रेन के यात्री सुरक्षित रहे।

इंजन के आगे फुटबाल बन गया ट्रक

four died in train accident

तेज टक्कर के बाद उछल कर ट्रैक पर गिरा ट्रक इंजन के आगे फुटबाल बन गया था। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान तेज धमाका हुआ। उन लोगों की नजंरे जब ट्रैक् पर गईं तो वहां का मंजर देख रोंगटे खड़े हो गए। उछल कर ट्रेन के इंजन के आगे गिरे ट्रक को इंजन ने दोबारा टक्कर मारी, फिर वह उछल कर कुछ दूरी पर ट्रैक पर गिरा और फिर इंजन की तेज टक्कर। ऐसा कई बार हुआ। जहानीखेड़ा के संदीप के अनुसार, हर टक्कर पर ट्रक काफी ऊंचाई तक उछल जाता था और फिर ट्रैक पर आकर इंजन का शिकार बनता रहा। इससे न केवल ट्रक कबाड़ बन गया, बल्कि ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक की होशियारी से बचीं सैकड़ों जानें
ट्रक की टक्कर से पहले ट्रेन चालक ने काफी होशियारी दिखाते हुए ट्रेन को काबू किया और सैकड़ों यात्रियों की जानें बचाईं। ट्रेन चालक वीके मिश्रा ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रेन बुरी तरह से बेकाबू हो गई थी। बार-बार इंजन के सामने गिरते ट्रक और इससे होने वाली कई टक्करों से इंजन और बोगी पटरी से उतरने की स्थिति में थे। धीरे-धीरे उन्होंने गाड़ी को काबू करते हुए पटरी से उतरने से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed