{"_id":"408a6f57d184202cd0a461e5cdada1b1","slug":"four-died-in-road-accident-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार की मौत, 11 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चार की मौत, 11 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर टप्पल क्षेत्र में गांव रायपुर के नजदीक डंपर-मैक्स की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग जख्मी हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भरती कराया गया। दुर्घटना के वक्त मैक्स सवार लोग सिरसा हरियाणा में हुई गमी में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार रात टप्पल के गांव पीपली निवासी हुकुम सिंह के रिश्तेदारी में सिरसा हरियाणा में गमी हो गई थी। इस गमी में शामिल होने के लिए हुकुम सिंह के परिजन मैक्स वाहन में सवार होकर गए थे।
विज्ञापन
वहां से लौटते समय सुल्तानपुर हरियाणा की 30 वर्षीय महिला दयावती पत्नी जगत सिंह भी इस वाहन में सवार हो गई थी। वाहन में कुल 15 लोग थे। यह वाहन जैसे ही टप्पल क्षेत्र में गांव रायपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आते डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में मैक्स सवार अजीत (24) पुत्र सुक्खा निवासी घरबरा टप्पल की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।
इनमें से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान दयावती, कुल्लो (45) पत्नी हुकुम सिंह, उनकी सगी बहन हुकमो (55) पत्नी राम सिंह निवासीगण पीपली ने दम तोड़ दिया।