फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Forty free Jal Seva Kendra will be operated in every district of UP Under Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन की विशेष पहल: हर जिले में संचालित होंगे 40 जल सेवा केंद्र, गर्मी में मिलेगा निशुल्क ठंडा पानी

Fri, 31 May 2024 08:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 May 2024 08:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नमामि गंगे विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने सभी शहरों में जल सेवा केन्द्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।  अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर जैसे शहर जहां श्रद्धालुओं और राहगीरों की संख्या अधिक है। वहां 51 से अधिक जल सेवा केन्द्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Forty free Jal Seva Kendra will be operated in every district of UP Under Jal Jeevan Mission
जल जीवन मिशन के तहत लगा प्याऊ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती गर्मी में सावर्जनिक स्थानों और भीड़ वाली जगहों पर राहगीरों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके। इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न शहरों में 3000 से अधिक जल सेवा केन्द्र चलाए जाएंगे। ये जल सेवा केन्द्र एक बड़े प्याऊ की तरह काम करेंगे, जहां राहगीर, श्रद्धालु और आमजन को गर्मी में पीने के लिए ठंडा और साफ पानी मिल सकेगा। विशेष तौर पर ये केन्द्र शहर के अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों, मंदिरों और धार्मिक स्थानों के पास लगाए जाएंगे। पूरे प्रदेश में ये व्यवस्था शुरू हो गई है। सभी को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की ये सेवा पूरी तरह से निशुल्क होगी। यह पूरा खर्च जल जीवन मिशन से जुड़े एनजीओ, कंपनियां और एजेंसियां उठाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद नमामि गंगे विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने सभी शहरों में जल सेवा केन्द्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन


अयोध्या में सबसे अधिक होगी जल सेवा केन्द्रों की संख्या
अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ जैसे शहर जहां श्रद्धालुओं और राहगीरों की संख्या अधिक है। वहां पर 51 से अधिक जल सेवा केन्द्र बनाए जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाने वाले सभी रास्तों पर हर दो किलोमीटर की दूरी पर जल सेवा केन्द्र लगाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में किसी भी तरह की दिक्कत न हो। कुछ ऐसा ही बंदोबस्त वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ में भी किया जाएगा। इसके अलावा छोटे जिलों में 40 जल सेवा केन्द्र शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन

Forty free Jal Seva Kendra will be operated in every district of UP Under Jal Jeevan Mission
जल जीवन मिशन के तहत लगा प्याऊ - फोटो : अमर उजाला

गरीबों को घर से बाहर भी बिना खर्च मिल सकेगा साफ ठंडा पानी
जल सेवा केन्द्रों का लाभ यूं तो हर वर्ग को मिलेगा, लेकिन इसका सबसे अधिक लाभ निर्धन लोगों को होगा। उन्हें बिना किसी खर्च के घर से बाहर भी साफ ठंडा पानी मिल सकेगा। आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर जल सेवा केन्द्र न होने की वजह से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इस कारण गरीब पानी नहीं खरीद पाता है, जिसकी वजह से उसे लू लगने का खतरा बना रहता है।

पहली बार शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगा जल जीवन मिशन
जल जीवन मिशन के तहत अभी तक गांवों में पानी सप्लाई की व्यवस्था देखी जाती है, लेकिन ये पहली बार होगा जब विभाग शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगा। दरअसल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल से जल पहुंचाने के सफल प्रयोग के बाद अब जल जीवन मिशन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि विभाग के पास शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए एक बड़ी टीम है, जो हर जिले में मौजूद है। इस काम में विशेषज्ञता होने की वजह से ये टीमें इस संकट की घड़ी में बेहतर काम कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed