{"_id":"76e60ef4-d3a1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"former-sp-mla-demand-to-mulayam-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा विधायक ने मुलायम सिंह से मांगी 'मौत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सपा विधायक ने मुलायम सिंह से मांगी 'मौत'
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सपा विधायक अब्दुल समद अंसारी और उनकी पत्नी शहला परवीन ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम और एसएसपी को भी इस आशय का पत्र दिया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस विधायक अजय राय उनकी छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने अजय राय की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
सपा मुखिया को भेजे पत्र में सपा नेता ने कहा है कि पिंडरा के विधायक अजय राय अपने करीबी मंजूर अहमद को प्रभाव में लेकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर मेरी छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
लिखा है कि अजय राय के समर्थक मेरे घर के इर्दगिर्द घूमते हैं। इससे परिवार की सुरक्षा को खतरा है।
मैंने कानून के खिलाफ कोई काम नहीं किया है। एक सप्ताह से अधिक समय से मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
इससे मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया हूं। मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए ताकि जान देकर खुद को ईमानदार साबित कर सकूं।
पूर्व विधायक की पत्नी शहला परवीन ने भी सपा मुखिया को पत्र लिखकर पति के साथ सती होने की अनुमति मांगी है।
पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने पुलिस से मानसिक उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने और पिंडरा के विधायक की संपत्ति की जांच करने की मांग की है।
उधर, विधायक अजय राय ने कहा कि बसपा के शासन काल में मेरी संपत्ति की जांच हो चुकी है। सपा भी करा ले। मैं जांच के लिए तैयार हूं।