फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   former ias son arrested in molestation noida

नोएडाः पूर्व आईएएस का बेटा छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 24 Feb 2013 09:00 PM IST
नोएडा/ब्यूरो
नोएडा/ब्यूरो Updated Sun, 24 Feb 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
former ias son arrested in molestation noida

डॉक्टर की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में नोएडा में तैनात रहे एक पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के समय लड़की नोएडा स्थित होटल रेडिसन में योगा कर रही थी।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सेक्टर-30 के एक डॉक्टर की 16 वर्षीया बेटी रेडिसन होटल में योगा करने जाती है। 12वीं की यह छात्रा शनिवार की शाम भी योगा करने गई थी।
विज्ञापन


छात्रा के पिता भी जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। रात करीब नौ बजे जिम कर रहे सेक्टर-39 निवासी विवेक शर्मा (32) ने छात्रा को अकेला देख उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर विवेक छात्रा को धमकाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुन कर छात्रा के पिता बेटी के पास पहुंचे। उन्होंने होटल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे होटल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी होटल के जिम करने आता था।


बेटे की इस हरकत पर पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा कि अगर उनके बेटे ने ऐसा कुछ किया है तो कानून उसे सजा देगा। वह इस घटना के बाद से बेहद आहत व शर्मसार हैं। वहीं, होटल प्रबंधन ने विज्ञप्ति जारी कर घटना पर खेद जताते हुए होटल में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed