फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   former bsp mla murder case

सर्वेश हत्याकांड: पुलिस फायरिंग में घायल की अस्पताल में मौत

Wed, 24 Jul 2013 12:49 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
former bsp mla murder case

आजमगढ़ के जीयनपुर में पूर्व विधायक व बसपा नेता सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद हुए बवाल के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल संजय विश्वकर्मा (23 वर्ष) की मंगलवार को सुबह मलदहिया स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


इस तरह 19 जुलाई को हुए हंगामे में पुलिस फायरिंग से मरने वालों की संख्या तीन हो गई जबकि पूर्व विधायक समेत कुल पांच लोग मारे गए हैं।

वाराणसी में अस्पताल में मौत के बाद शव को कब्जे में लेने के मुद्दे पर परिवार के लोगों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पर दो चिकित्सकों की संख्या कम रहने के कारण भी शव के पोस्टमार्टम में देर रात तक गतिरोध बना हुआ था।

इन घटनाक्रमों के बीच परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाराणसी में ही अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है। खबर लिखे जाने तक परिवार के सदस्य शव को आजमगढ़ ले जाने पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जीयनपुर में शुक्रवार को बदमाशों ने पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस और पब्लिक के बीच संघर्ष हो गया था।

पुलिस फायरिंग में आजमगढ़ के आनंदपुर निवासी संजय विश्वकर्मा की कमर में गोली लगी थी। उसे वाराणसी के मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के सदस्यों और अस्पताल प्रबंधन के बीच शव को देने के मुद्दे पर तकरार हुई। मृत युवक के पिता बालचंद और चचेरे भाई रवि ने आरोप लगाया कि उन्हें मौत की सूचना दी गई लेकिन शव के पास नहीं जाने दिया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने उनसे इलाज के बकाया 84 हजार 777 रुपये चुकाने के बाद ही शव देने की बात कही। वहीं अस्पताल के निदेशक डा. अशोक सिंह ने कहा कि परिवार के लोग शव लेकर जाना चाहते थे।

उनसे यही कहा गया कि पुलिस को सूचना देने के बाद ही शव दिया जाएगा। जिसके बाद परिवार के लोग हल्ला हंगामा करने लगे थे। कुछ देर बाद सिगरा थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव मौके पर पहुंचे।


मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।  उधर. बीएचयू में शव के पोस्टमार्टम का मामला दो चिकित्सकों की कमी के कारण फंसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed