फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Forest officer assaulted in sonbhadra who went to catch the tipper

यूपीः बालू लदा टिपर पकड़ने गए वन दरोगा की कनपटी पर सटा दी बंदूक, की मारपीट

Sun, 12 Jul 2020 08:03 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 12 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Forest officer assaulted in sonbhadra who went to catch the tipper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव में सोन नदी से बालू के अवैध खनन में लिप्त टिपर को शनिवार रात पकड़ने गए वन दरोगा जय प्रकाश वर्मा की कनपटी पर अवैध खनन करने वाले ने कट्टा सटा दिया और मारपीट की। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह टीम के साथ पहुंचे, तब आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


वन विभाग ने बालू लदा टिपर और कार सीज कर दिया। डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने बताया कि एसपी को मामले की जानकारी दी गई है। रविवार की शाम चोपन थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि चोपन प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


गुर्मा वन रेंज के दरोगा जय प्रकाश वर्मा का आरोप है कि शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग रेडिया गांव में सोन नदी से बालू का खनन कर रहे हैं। टिपर पर बालू लादा जा रहा है। इस पर वह फारेस्ट गार्ड को लेकर मौके पर गए। वहां उन्होंने बालू लदा टिपर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अवैध खनन करने वालों ने साथियों को इसकी सूचना दे दी। वर्मा ने चोपन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अवैध खनन करने वाले के साथी कुछ देर में कार से मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग मोटरसाइकिल से भी पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति ने उनके व वन कर्मी की कनपटी पर कट्टा लगा दिया और मारपीट भी की।

जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। वे टिपर छुड़ाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। लेकिन इसी बीच गुुर्मा के रेंजर बलवंत सिंह आ गए। इस पर सभी फरार हो गए। रविवार को वन टीम ने डीएफओ के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर दबिश देकर डंप बालू सीज कर दिया।

डीएफओ ने कहा कि इस वर्ष फरवरी और जून के प्रथम सप्ताह में अवैध खनन से जुड़ा मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक उसमें क्या हुआ, कुछ जानकारी नहीं दी गई। उधर, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि घटना के संबंध में डीएफओ से बात हुई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed