फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   five killed in rajasthan road accident

राजस्थान में सड़क हादसा, यूपी के 5 लोगों की मौत

Wed, 13 Mar 2013 12:29 AM IST
बुलंदशहर/खानपुर/ब्यूरो
बुलंदशहर/खानपुर/ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
five killed in rajasthan road accident

राजस्थान की राजधानी जयपुर से श्री बालाजी दर्शन को जा रहे एक परिवार की टाटा सूमो मंगलवार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


घायलों को जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मायापुर में मातम छा गया। मृतक के परिजन जयपुर रवाना हो गए हैं। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि सूमो में सवार खेमचंद (48), उसकी पत्नी हरवीरी (46), विवाहित पुत्री अनिता (30), पौत्री परी (8) और पौत्र दीपांशु (5) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मायापुर के राजेंद्र ने बताया कि उनके चचेरे भाई खेमचंद का बेटा प्रेम चंद जयपुर में कैटरिंग का काम करता है। चार दिन पहले परिजन जयपुर के लिए रवाना हुए थे। प्रेम चंद ने कुछ दिन पहले ही टाटा सूमो खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को परिवार वाले जयपुर से श्री बालाजी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में मानपुर गांव के पास सड़क पर खड़े वाहन से तेज रफ्तार टाटा सूमो टकरा गई।

                                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed