{"_id":"6330e628-de86-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"five-died-in-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हादसे में महिला प्रधान समेत 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हादसे में महिला प्रधान समेत 5 की मौत
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबा देवी और शिरडी धाम में दर्शन-पूजन के बाद लौट रही यूपी के इलाहाबाद के कोरांव में भगेसर की ग्राम प्रधान प्रतिभा सिंह, उनकी बेटी, मां-बाप समेत पांच लोगों की हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह नागपुर में उनकी सफारी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों में सपा नेता नरेंद्र सिंह यादव भी हैं। ड्राइवर और प्रधान के दो बच्चे घायल हैं। यह दुखद खबर यहां मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग नागपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
भगेसर गांव निवासी बुद्धिसेन सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ग्राम प्रधान थीं। उनका मायका कोरांव के ही ढांव में है। वह चार रोज पहले अपने माता-पिता, तीन बच्चों, करछना में बबुरा की प्रधान अनीता यादव के पति सपा नेता नरेंद्र सिंह यादव के साथ टाटा सफारी गाड़ी में मुंबई गई थीं।
विज्ञापन
बेकाबू मार्शल ने चार को रौंदा
सीतापुर के हरगांव में हुए एक दूसरे सड़क हादसे में राहगीर को टक्कर मारने के बाद बेकाबू हुई मार्शल सड़क किनारे जामुन तोड़ रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में दो मासूमों समेत चार की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जख्मी पांचों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर पाकर बसपा विधायक रामहेत भारती भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।