फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fish malls will be made in big cities of uttar pradesh

बड़े शहरों में बनेंगे 20 मछली मॉल

Sat, 12 Jan 2013 03:24 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 12 Jan 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
fish malls will be made in big cities of uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में मछली मॉल बनवाने की योजना है। राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद और प्रदेश सरकार मिलकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इन मॉल का निर्माण कराएंगे। इसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में मछली कारोबार को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य निदेशालय ने पिछले दिनों राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा था जो फाइनल हो गया है। इसके अंतर्गत सरकारी स्तर पर बनने वाले इन मॉल के लिए 90 प्रतिशत धनराशि बोर्ड उपलब्ध कराएगा, जबकि 10 प्रतिशत प्रदेश सरकार देगी।
विज्ञापन


ये माल 2.5-2.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे। इनका निर्माण सरकारी स्तर पर ही होगा और मत्स्य विकास बोर्ड व नगर निगम जैसी संस्थाएं इसे बनवाएंगी। राज्य सरकार ने 20 प्रमुख शहरों के लिए अपने हिस्से के अनुदान के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मत्स्य निदेशक डीके सिंह ने बताया कि किन-किन शहरों में ये मॉल बनाए जाएं इसके चयन की कार्यवाही चल रही है। इन मॉल के बनने से मछली कारोबार को नई पहचान मिलेगी और कारोबारियों को बेहतर फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed