फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Zonal office construction started at Kakrau Kothi

Firozabad News: ककरऊ कोठी पर शुरू हुआ जोनल कार्यालय निर्माण

Sat, 09 Mar 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Zonal office construction started at Kakrau Kothi
फिरोजाबाद। निगम के बहुउद्देश्यीय जोनल कार्यालय के निर्माण का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। लगभग 8.30 करोड़ रुपये की लागत वाले जोनल कार्यालय निर्माण को नामित संस्था सीएनडीएस ने कार्यालय निर्माण के लिए फिलहाल नींव खुदाई व बाउंड्रीवॉल बनाने का काम शरू कराया है। समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के मामले में आम जन को राहत के उद्देश्य से निगम द्वारा ककरऊ कोठी पर जोनल कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन द्वारा कार्यालय निर्माण को मंजूरी व आवश्यक धनराशि अवमुक्त कर दी है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद नामित कार्यदायी संस्था कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) ने शुक्रवार को निगम के जोनल कार्यालय निर्माण का काम शुरू करा दिया। लगभग 8.30 करोड़ की लागत वाले जोनल कार्यालय निर्माण की अवधि तीन माह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

---
तीन मंजिला भवन में मिलेंगी सभी सुविधाएं
ककरऊ कोठी पर प्रस्तावित जोनल कार्यालय का भवन तीन मंजिला होगा। इसमें कर, जलकल, प्रकाश एवं निर्माण विभाग के कार्यालय होंगे तथा जन शिकायतों की सुनवाई के लिए अपर आयुक्त स्तर के एक अधिकारी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

---
सीनियर सिटीजन केयर सेंटर पर शुरू होगा निर्माण
लगभग 3.6 करोड़ की लागत वाले सीनियर सिटीजन केयर सेंटर निर्माण का काम भी सोमवार से शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता विशाल कुमार के मुताबिक गांधी पार्क में संचालित गोशाला को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में सोमवार से सिटीजन केयर सेंटर पर काम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जोनल कार्यालय निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर को चिह्नित भूमि पर सोमवार से काम शुरू होगा। जनहित से जुड़े दोनों कार्य निगम की प्राथमिकता हैं।कामिनी राठौर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed