फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yuva udaan taradi

युवा उड़ान तरुणी सम्मेलन संपन्न

Fri, 06 Dec 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
yuva udaan taradi
राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में आयोजित युवा उडान तरूणी सम्मेलन में प्रस्तुति देती युवती - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में युवा उड़ान तरुणी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका चित्रा जोशी ने कहा कि आज युवा वर्ग को सही दिशा दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन

पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत मां के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके मुख्य वक्ता ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण इंसान के लिए खतरा है। मुख्य अतिथि बीना मित्तल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता में छाया को प्रथम, अनुष्का द्वितीय एवं पायका को तृतीय स्थान मिला। वहीं त्वरित भाषण की प्रतियोगिता में काजल प्रथम, सोनाली जैन द्वितीय एवं ईशा गुप्ता तृतीय रहीं।
विज्ञापन

एमजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। अध्यक्षता कर रही तूलिका अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि तरुणी शाखा ने युवाओं को जागरूक करने को सम्मेलन आयोजित कराया है। संचालन आशा कुलश्रेष्ठ ने किया। संयोजिका विभूति वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूनम, हिमांशी, शिवांगी, सावित्री यादव, सुमन गुप्ता, अंशु अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed