फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youths misdeeds with woman who admitted in government trauma center In Firozabad

UP: युवकों ने महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती, फिर रात में किया घिनौना काम; मरीजों में दहशत

Sat, 16 Dec 2023 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 09:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद में युवकों ने पहले तो महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फिर रात में नशीली दवाएं देकर घिनौना काम किया। इससे महिला मरीजों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
youths misdeeds with woman who admitted in government trauma center In Firozabad
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो युवकों ने एक महिला को जबरन पकड़ लिया। उसके बाद उसे ऑटो से सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। वहां युवकों ने स्वास्थ्यकर्मी से मिलीभगत कर उसे नशीली दवाई खिला दी। जिससे महिला बेहोश हो गई। फिर युवकों ने रात में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। जिसके बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला का 12 दिसंबर की रात नौ बजे के करीब किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। उसके बाद वह गुस्से में अपनी मौसी के घर के लिए निकल गई। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे नैना और वाहिद ने उसे रोक लिया। आरोपी उसे जबरन ऑटो में डालकर सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराए। वहां आरोपियों ने एक स्वास्थ्यकर्मी से मिलीभगम कर उसे नशीली दवाईयों का सेवन करा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद रात में दोनों ने अस्पताल में ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अस्पताल में दुष्कर्म करने की घटना से मामला चर्चाओं का विषय बन गया है। जिस सरकारी ट्रामा सेंटर में 24 घंटों मरीजों की भीड़ नहीं टूटती वहां महिला के साथ दुष्कर्म की घटना कैसे हो सकती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। उसके बाद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को साथ ले जाकर पुलिस ने की जांच

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शनिवार को पुलिस पीड़िता को साथ लेकर दोपहर में सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां महिला को दूसरे नंबर के गेट पर छोड़कर घटना से पहले के सीन को दोहराने को कहा गया, लेकिन महिला वार्ड के बजाय दूसरी तरफ चली गई। जिससे पुलिस को मामला महज एक कहानी लगने लगा। महिला ने कहा कि उसे नशीला पदार्थ दिया गया था। जिससे उसे कुछ याद नहीं है।



महिला द्वारा दर्ज कराया गया दुष्कर्म का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच गहराई से की जा रही है। महिला को घटना स्थल पर ले जाकर भी जांच की गई है। -प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी रामगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed