फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youths cheated of Rs 1.56 crore in the name of police recruitment

Firozabad: पुलिस भर्ती का झांसा...24 युवाओं से 1.56 करोड़ रुपयों की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 11:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 14 Jun 2025 11:21 PM IST
सार

पुलिस भर्ती के नाम पर युवकों से ठगी का चाैंकाने वाला मामला सामने आया। रुपये ठगने के बाद युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भी बुला लिया, जहां पूरे मामले की पोल खुल गई। 
 

विज्ञापन
Youths cheated of Rs 1.56 crore in the name of police recruitment
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती के नाम पर 24 युवाओं से 1.56 करोड़ रुपयों की ठगी के मामले में मक्खनपुर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकरण के मुख्य आरोपी गंगादत्त को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव अरमरा जट्ट निवासी राकेश कुमार ने एसएसपी सौरभ दीक्षित को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। सीओ शिकोहाबाद प्रवीण कुमार तिवारी की जांच में सामने आया कि 24 युवक-युवतियों से नौकरी के नाम पर 1.56 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। 
विज्ञापन


पीड़ित राकेश ने बताया कि जनपद औरेया के एरवा कटरा निवासी प्रमोद कुमार से उसकी रिश्तेदारी है। प्रमोद के घर पर उसकी मुलाकात आरोपी दंपती गंगादत्त एवं उसकी पत्नी नीलम देवी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी का झांसा देकर परिवार, रिश्तेदार एवं एनजीओ के स्टाफ के 24 बच्चों के आवेदन फॉर्म भरवा लिए। एक वर्ष में कुल 1.56 करोड़ रुपये ठगे गए। आरोपियों ने आवेदकों को प्रशिक्षण के लिए झांसी और इटावा भेज दिया, जहां उनकी पोल खुल गई। 


पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी गंगादत्त सहित नीलम देवी और प्रमोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन तीनों को पुलिस जेल भेज रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed