{"_id":"577d0fa14f1c1bd7497fa0c4","slug":"youth-shot-dead-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूंटा गाढ़ने को लेकर हुए झगड़े में बडे़ भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का पुत्र भी गोली लगने से घायल हुआ। उसे आगरा रेफर किया है। मृतक की पत्नी और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरामन निवासी विनोद कुमार (40) पुत्र तूफान सिंह पशु बांधने के लिए घर के समीप खूंटा गाढ़ रहा था। इसका विरोध उसके भाई शिवजीत और परिवारीजनों ने किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पथराव भी किया गया। आरोप है कि शिवजीत पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। विनोद को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता को बचाने पहुंचा बेटा कुलदीप भी गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मारपीट और पथराव के दौरान विनोद की पत्नी कैशा देवी और दूसरे पक्ष से शिवजीत, पप्पी देवी, रानी, मोहित घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शिवजीत और उसके परिवारीजनों को हिरासत में ले लिया। घायल कुलदीप को पहले जिला अस्पताल और वहां से आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज ने बताया कि शिवजीत पक्ष से की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से विनोद की मौत हुई थी और उसका बेटा कुलदीप घायल हुआ है। शिवजीत और उसके परिवारीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शिवजीत की बेटी का जाना था लग्न टीका
शिवजीत की बेटी रानी का बुधवार शाम को लग्न टीका गांव नगला सदिया थाना हाथरस जाना था। इसलिए शिवजीत के यहां रिश्तेदारों के साथ परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। भाइयों में विवाद इतना बढ़ जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था।