{"_id":"417510afa3bc0dfdc858acf1b83ef3f1","slug":"youth-shot-dead-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से लौट रहे दलित युवक की नारखी के बदनपुर गांव के समीप दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की मौत की खबर पर पुलिस के साथ परिवारीजन भी पहुंच गए। पीड़ित परिवारीजनों ने नगला पान सहाय निवासी एक युवक पर हत्या की आशंका जाहिर की है।
नारखी के गांव गौंछ निवासी नीतेश उर्फ नीतू जाटव पुत्र राम नारायन टैक्सी चालक था। बुधवार दोपहर वह आगरा गया था। शाम करीब सात बजे नीतेश ने अपने बड़े भाई राकेश से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह टूंडला आ गया है और रात नौ बजे तक गांव आ जाएगा। इसके बाद राकेश सो गया। सुबह करीब चार बजे राकेश ने नीतेश के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह बंद था। सुबह राकेश फैक्ट्री में काम करने के लिए आ गया। करीब सात बजे उसके पास फोन पहुंचा कि उसके भाई का शव नारखी क्षेत्र के बदनपुर गांव के समीप पड़ा है। नीतेश की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और परिवारीजन आसपास के ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों का आरोप है कि नगला पान सहाय के दबंगों से कुछ रोजपूर्व नीतेश का विवाद हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी थी, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों को आक्रोशित होते देख पुलिस ने आननफानन में शव को पीएम के लिए भेज दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मृतक की मां गंगादेवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में नगला पान सहाय निवासी अवधेश नाम के युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने उनको नामजद नहीं किया है।
दो साल पूर्व हुआ था विवाह
नीतेश का विवाह दो साल पूर्व फरिहा क्षेत्र के गांव अंधपुरा निवासी अनीता के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दंपति के बीच विवाद शुरू हुआ तो अनीता नीतेश को छोड़कर मायके जाकर रहने लगी थी।