फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth returning from party collides with bike divider, dies

Firozabad News: पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत

Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from party collides with bike divider, dies
शिकोहाबाद। होटल से पार्टी करके लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराकर गई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

पक्का तालाब निवासी सूरज (22) शनिवार रात 9 बजे करीब दोस्तों के साथ बालाजी मंदिर के समीप स्थित होटल में पार्टी करने गया था। उसने धनतेरस के दिन नई बाइक खरीदी थी। पार्टी बीच में छोड़कर वह बाइक से शहर की ओर गलत दिशा से आ रहा था। तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर दोस्त, परिजन और पुलिस मौके पर जा पहुंची। जहां उन्होंने घायल को उपचार के लिये जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन




दो बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित पांच घायल

जसराना। बड़ा गांव पुल के पास रविवार दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दो अन्य को परिजन उपचार के लिए ले गए हैं। घायलों में दंपती की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए लेकर जा रही पीआरवी वाहन को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नगला गडरिया निवासी लक्ष्मी देवी पति अशोक कुमार के साथ थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला जाख भाईदूज के मौके पर जा रही थीं। इसके अलावा नगला झाल निवासी अनीशा पति टीटू के साथ थाना औंछा क्षेत्र के गांव पौंछी भी भाईदूज के लिए मायके गई थी। त्योहार मनाकर वह बाइक से भाई दुर्वेश और पति टीटू के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी। बड़ा गांव पुल के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें अशोक और लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार भी तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने अशोक, लक्ष्मी एवं अनीशा को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख दंपती को रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया दो बाइकों की भिड़ंत हुई है। तीन लोगों को सीएचसी भेजा गया है। दो अन्य लोग कहीं अन्य उपचार के लिए चले गए हैं।




सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में 16 दिन पहले एक राहगीर को घर जाते समय बाइक सवारों ने टक्कर मार दी थी। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिमांयुपुर निवासी धर्मवीर (55) 18 अक्तूबर को सुहागनगर चौराहे पर आए थे। पैदल घर जाने के दौरान बाइक सवारों ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां 16 दिन से उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे का मुकदमा पहले से ही दर्ज था। जिसे अब गैरइरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed