{"_id":"61fffeae99cc8927c0464fca","slug":"youth-injured-by-beating-dies-during-treatment-firozabad-news-agr523479446","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पति-पत्नी के झगड़े के बीच ससुरालीजनों द्वारा की गई पिटाई से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उत्तर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवान नगर निवासी दीपू शंखवार का एक फरवरी को पत्नी सरोज से विवाद हो गया था। सरोज ने फोन कर परिजन को घर पर बुला लिया। आरोप है कि भगवान नगर पहुंचे सरोज के परिजनों ने दीपू की पिटाई कर दी थी। इससे वह घायल हुआ था।
सरोज और उसके परिजन दीपू को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। दीपू को एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर फिरोजाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दीपू की ससुराल इटावा जिले के गांव ईंटगांव में है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि एक फरवरी को पति व पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद दीपू की ससुरालीजनों ने पिटाई कर दी थी। जिससे वह घायल हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।