{"_id":"6a513283521c8b704300581c","slug":"youth-injured-after-crashing-into-divider-dies-during-treatment-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-179289-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डिवाइडर से टकराकर घायल हुआ युवक, उपचार के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डिवाइडर से टकराकर घायल हुआ युवक, उपचार के दौरान दम तोड़ा
Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। स्कूटी से कन्नौज जा रहा युवक आगरा-लखनउ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। जिसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
कन्नौज के थाना सौरिख के गांव चुंदआ निवासी सतेंद्र कुमार (30) वर्ष शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब स्कूटी लेकर आगरा से अपने घर कन्नौज जा रहा था। नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 50 के पास उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। यहां घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नसीरपुर पुलिस ने युवक के परिजन को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भिजवा दिया। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। उसकी स्कूटी को थाना परिसर में खड़ी करवा दिया गया है।