{"_id":"60fedf9a8ebc3e5863186e9a","slug":"youth-gone-to-in-laws-house-with-bolero-went-missing-family-members-fear-kidnapping-firozabad-news-agr501306093","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गया युवक बोलेरो सहित हुआ लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गया युवक बोलेरो सहित हुआ लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका
विज्ञापन
जसराना- लापता युवक जितेंद्र सिंह
- फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। चार दिन पूर्व ससुराल गया युवक बोलेरो सहित लापता है। युवक के गायब होने की तहरीर परिजनों ने थाना सिरसागंज में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश आरंभ कर दी है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
थाना जसराना के गांव पट्टी खेरिया निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू पुत्र श्याम सिंह 23 जुलाई को बोलेरो से अपनी ससुराल थाना सिरसागंज के गांव शादीपुर गया था। 24 जुलाई की शाम किसी का फोन आने पर अरांव जाने की कहकर घर से निकल गया। वहीं देर रात्रि तक वापस न आने पर चिंतित परिजनों ने फोन से से संपर्क किया। फोन बंद होने पर थाना सिरसागंज पहुंचे ससुर रतन सिंह ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। युवक के भाई कौशल कुमार ने बताया उसका भाई बोलेरो से ससुराल गया था। बोलेरो सहित गायब है। भाई ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। सिरसागंज थानाध्यक्ष सुशांत गौर का कहना है कि युवक की गुमशुदगी की बात सामने आई हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो माह पहले हुई है शादी
जसराना। लापता हुए युवक की शादी थाना सिरसागंज निवासी रतन सिंह की पुत्री के साथ दो माह पूर्व हुई है। युवक की तलाश में जहां परिजन यहां वहां भटक रहे हैं वहीं महिलाएं युवक को लेकर चिंतित हैं।