फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth from Matsaina made objectionable photos of Pilibhit girl viral.

Firozabad News: मटसैना के युवक ने पीलीभीत की किशोरी के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल

Thu, 11 Dec 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 11 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth from Matsaina made objectionable photos of Pilibhit girl viral.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। मटसैना थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव के विपिन यादव के खिलाफ पीलीभीत के गजरौला थाने में किशोरी के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने, ब्लैकमेल करने और प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी गांव से भाग गया है। उसकी तलाश में पुलिस यहां आई थी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि उन्होंने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विपिन यादव उनकी 16 वर्षीय बेटी को 12 जून 2025 को बहलाकर अगवा कर ले गया था। बाद में पुलिस ने बेटी को आगरा से बरामद कर लिया था और बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया था। आरोपी विपिन यादव के पास बेटी के आपत्तिजनक और अश्लील फोटो थे, जिनको लेकर लगातार परिवार को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि विपिन यादव लगातार पीड़ित परिवार पर पहले दर्ज कराए गए मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब उसकी मांग मानने से इन्कार कर दिया, तो आरोपी ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिए। इसी मामले में गजरौला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed